Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTragic Accident at Korawn Bridge MLA Demands Straightening of Dangerous Overpass
बढ़वारी पुल पर हादसे के बाद इंजीनियर को सौंपा पत्र

बढ़वारी पुल पर हादसे के बाद इंजीनियर को सौंपा पत्र

संक्षेप:

Gangapar News - कोरांव के बेलन मुख्य नहर के बढ़वारी पुल पर रविवार को दो कारें नहर में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। विधायक राजमणि कोल ने लखनऊ में पत्र सौंपकर पुल को सीधा करने की मांग की। सपा नेता सोम दत्त सिंह ने भी नए पुल के निर्माण की अपील की।

Feb 10, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

कोरांव/गिरगोंठा। रविवार को कोरांव के बेलन मुख्य नहर के बढ़वारी पुल से पड़ोस के एक बारात में जा रही दो कारों के नहर में गिरने के बाद हुई दो युवकों की मौत से दुखी विधायक राजमणि कोल ने मंगलवार को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि प्रतिवर्ष इस पुल से कई हादसे होते रहते हैं जिसे तत्काल कोरांव-ड्रमंडगंज मार्ग पर बने इस तिरछे पुल को सड़क की सिधाई में करने का अनुरोध किया है। सपा के वरिष्ठ नेता एव जिला पंचायत सदस्य सोम दत्त सिंह ने भी राज्यपाल को संबोधित पत्र में तत्काल नए पुल को बनाने की मांग की है।