जाम के झाम से लोग रहे परेशान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारजाम की झाम से लोग रहे परेशान उरुवा, हिन्दुस्तान। उरुवा बाजार में एक बार फिर लोगों को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ा। जाम ऐसी लगी की लोग परेशान हो
उरुवा बाजार में एक बार फिर लोगों को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ा। जाम ऐसी लगी की लोग परेशान होकर पसीना से तरबतर हो गए। एक घंटे बाद जाम खुली, तो लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार रात तकरीबन आठ बजे के आस-पास उरुवा बाजार में ट्रैफिक जाम हो गया। इस दरमियान प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पुरी तरह से बाधित रहा। हाईवे सहित ऊंचडीह बाजार-मेजा मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। चारों दिशाओं में भीषण जाम लगने से लोग परेशान होकर पसीना-पसीना हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


