नो इंट्री खुलते ही सड़कों पर काल बनकर दौड़ते हैं डंपर

Feb 23, 2026 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - नो इंट्री का समय होते ही सड़कों पर काल बनकर दौड़ते हैं डंपर मेजा। दिन ढलने के बाद मेजारोड भटौती कोहड़ार मार्ग पर गिट्टी लदे डंपरों का तंाता लग जाता है, ए

नो इंट्री खुलते ही सड़कों पर काल बनकर दौड़ते हैं डंपर

दिन ढलने के बाद मेजारोड भटौती कोहड़ार मार्ग पर गिट्टी लदे डंपरों का तांता लग जाता है। एक के बाद एक सैकड़ों की संख्या में भारी वाहन कई किलोमीटर तक लाइन लगा आड़ा-तिरछा खड़े हो जाते हैं। सड़क पर बेतरतीब इन वाहनों की वजह से अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। लोगों की शिकायतों के बावजूद इलाकाई इन भार वाहन चालकों को सुधार नहीं सकी। लोगों का कहना है, लाइन से गिट्टी लदे डंपर नो इंट्री खुलते ही सड़क पर काल की तरह फर्राटा भरते हैं। यदि उक्त मार्ग पर कोई दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन संभल कर न चले तो दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

ममोली के ज्ञान चन्द्र शुक्ल, राजेश कुमार ने बताया कि भटौती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित क्रसर प्लांटों से जब भी गिट्टी लदे डंपर सड़कों पर दौड़ते ही इनकी गति बहुत तेज होती है, मेजारोड भटौती मार्ग कोहड़ार बाजार से हो कर करछना की तरफ जाने वाले डंपर मुंगारी गांव के पास स्थित टोल पर टैक्स बचानें के चक्कर में आवागमन करते हैं। जिस कारण से भटौती से कोहड़ार तक पहुंचना राहगीरों के लिए भारी पड़ता है। अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। उधर परानीपुर गंगाघाट से ओवर लोड बालू लदे डंपर व ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित गति से फर्राटा भर रहे हैं, जिससे किसी भी समय इनके टक्कर से भारी हादसा हो सकता है। परानीपुर डोरवा सोंराव मार्ग के बीच कई इंटर कालेज व कांवेट स्कूल हैं, जिस पर स्कूली छात्र आवागमन करते रहते हैं। अभिभावकों को कहना है, जब तक उनके बच्चे स्कूल से घर नहीं पहुंच जाते वह भयभीत रहते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।