Gangapar News: इस बारिश में फिर डूबेगी हंडिया के किसानों की फसल

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: हंडिया। स्थानीय टाउन एरिया के तहत मौजूद हाईवे के किनारे बने नाला तथा टाउन के संकरी गलियों में बनी नालियां पूरी तरह चोक बनी पड़ी है। हल्की बारिश में भ

Gangapar News: इस बारिश में फिर डूबेगी हंडिया के किसानों की फसल

Gangapar News: स्थानीय टाउन एरिया के तहत मौजूद हाईवे के किनारे बने नाला तथा टाउन के संकरी गलियों में बनी नालियां पूरी तरह चोक हैं। हल्की बारिश में भी गलियों की सड़कों पर पानी भर जाता है। सर्वाधिक दिक्कत हंडिया के पुरानी बाजार में होती है व्यापारियों का आरोप है जल निकासी के लिए बनी नाली पूरी तरह जाम है। सफाई कर्मी सिर्फ कुछ जगह सड़क पर सुबह के वक्त साफ करके गायब रहते हैं। सबसे बड़ी दिक्कत टाउन के वार्ड एक तथा दो वार्ड में रहने वाले किसानों को होती है। जंघई रोड के किनारे बना नाला तथा वाराणसी तथा प्रयागराज के रूट के किनारे बने नाला की सफाई हुए कई वर्ष हो गए हैं जिससे बारिश का पानी जमा रहता है।

बहाव न होने से किसानों के खेतों में कई माह पानी भरा रहता है स्थित या होती है धान की फसल भी पानी से भरे खेतों में काटी जाती है तथा गेहूं की बोआई भी पूरी तरह नहीं हो पाती। जल निकासी के लिए कई बार लोग ज्ञापन तथा धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं किंतु कोई असर नहीं हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।