ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापाररास्तों पर पहुंचा टोंस का पानी, सड़क पर चल रही नाव

रास्तों पर पहुंचा टोंस का पानी, सड़क पर चल रही नाव

करछऩा।इन दिनों लगातार बढ़ रहे गंगा और यमुना नदियों के जल स्तर से टोंस नदी का पानी रास्तों पर आने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। करछना के कचरी से पनासा जाने वाले मार्ग पर टोंस का पानी पहुंचने से आने...

1/ 2करछऩा।इन दिनों लगातार बढ़ रहे गंगा और यमुना नदियों के जल स्तर से टोंस नदी का पानी रास्तों पर आने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। करछना के कचरी से पनासा जाने वाले मार्ग पर टोंस का पानी पहुंचने से आने...
करछऩा।इन दिनों लगातार बढ़ रहे गंगा और यमुना नदियों के जल स्तर से टोंस नदी का पानी रास्तों पर आने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। करछना के कचरी से पनासा जाने वाले मार्ग पर टोंस का पानी पहुंचने से आने...
2/ 2करछऩा।इन दिनों लगातार बढ़ रहे गंगा और यमुना नदियों के जल स्तर से टोंस नदी का पानी रास्तों पर आने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। करछना के कचरी से पनासा जाने वाले मार्ग पर टोंस का पानी पहुंचने से आने...
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारTue, 01 Sep 2020 03:55 AM
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों लगातार बढ़ रहे गंगा और यमुना नदियों के जल स्तर से टोंस नदी का पानी रास्तों पर आने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। करछना के कचरी से पनासा जाने वाले मार्ग पर टोंस का पानी पहुंचने से आने जाने वाले लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है। सोमवार को रास्ते पर पानी भर जाने से लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ा।

आस-पास के लोगों ने बताया कि रास्तो पर नालों से होकर पानी पहुंचा जाता है। गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से टोंस नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। रास्तों पर पानी आने से आवागमन में भारी दिक्कत होती है। साथ ही कछार में बोई जाने वाली फसलों को लेकर किसानों में मायूसी है। गंगा और टोंस नदी के किनारे बसे ग्रामीणों को बाढ़ का भी डर सताने लगा है। यदि इसी तरह जलस्तर में वृद्धि होती रही तो गांवों में भी पानी पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।

गंगा नदी के किनारे क्षेत्र सेमरहा गांव के विजय तिवारी ने बताया जिस तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा उससे लगता है कि तीन वर्ष पूर्व आई बाढ़ जैसे हालात बन सकते है। इसी प्रकार टोंस नदी के किनारे बसे ताला,हथसरा,भगनपुर सहित कई गांवों में लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें