ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारअवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए टोंस खौरिया घाट खोदवाया

अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए टोंस खौरिया घाट खोदवाया

खौरिया टोंस नदी घाट पर जाने के रास्ते को जेसीबी से पुलिस ने खोदवा दिया। यह कार्रवाई अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए की गई। बारा पुलिस को...

अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए टोंस खौरिया घाट खोदवाया
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 01 Jan 2021 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

खौरिया टोंस नदी घाट पर जाने के रास्ते को जेसीबी से पुलिस ने खोदवा दिया। यह कार्रवाई अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए की गई। बारा पुलिस को सूचना मिली थी कि टोंस नदी के खौरिया घाट से बालू का अवैध रूप से खनन व परिवहन किया जा रहा है।

बारा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गन्ने चौकी के उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल बिपिन बिहारी, कांस्टेबल अमित मिश्रा, कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को जेसीबी से घाट को खोदवाया। उपस्थित लोगों से बताया गया कि अवैध रूप से खनन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद बारा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेरा, खौरिया घाट पर दबिस दिया किंतु मौके पर कोई नहीं मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें