Gangapar News: गली-मोहल्लों में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह, तिरंगा यात्रा से गूंजा सोरांव
Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र सोरांव में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा
Gangapar News: ब्लॉक संसाधन केंद्र सोरांव में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी भारती मीणा, तहसीलदार बृजेश कुमार एवं सुमन मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भारती मीणा ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों एवं समाज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं छात्र-छात्राओं से ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों में इसी उत्साह के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा में प्राथमिक विद्यालय सोरांव प्रथम, सोरांव द्वितीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा ब्लॉक संसाधन केंद्र सोरांव से विभिन्न मार्गों एवं गली-मोहल्लों से होते हुए तहसील सोरांव तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में एआरपी रीता शर्मा, विपिन पांडेय, संतलाल चौरसिया, अभिनव उपाध्याय एवं अखिलेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं छात्रा-छात्राएं उपस्थित रहे। इसी कड़ी में तहसील के अधिवक्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। अध्यक्ष राजेश मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं का हुजूम उमड़ा। तहसील परिसर से तिरंगा यात्रा सोरांव चौराहे, होलागढ़ मोड़ से होकर तहसील पहुंचकर समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कमलाकान्त मिश्र, रामेंद्र नारायण तिवारी, राजीव कुमार ओझा, शुभेंदु तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।


