ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारमध्य प्रदेश की सीमा से निकली तिरंगा यात्रा

मध्य प्रदेश की सीमा से निकली तिरंगा यात्रा

मध्य प्रदेश की सीमा से लगे प्रयागराज के नारीबारी से जमुना पार के नौजवानों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा अखंड भारत दिवस मनाए जाने के उपलक्ष्य में बजरंगदल एवं...

मध्य प्रदेश की सीमा से निकली तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारThu, 15 Aug 2019 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की सीमा से लगे प्रयागराज के नारीबारी से जमुना पार के नौजवानों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा अखंड भारत दिवस मनाए जाने के उपलक्ष्य में बजरंगदल एवं अन्य संगठनों के संयुक्त प्रयास से निकाली गई।

नारीबारी सर्वेश्वर हनुमान मंदिर से निकली यात्रा डांडो, गन्ने, जारी बाजार, मिश्रा बांध, कांटी, गौहनिया होते हुए घूरपुर में समाप्त हुई। इस मौके पर मुख्य वक्ता विश्वहिंदू परिषद काशी प्रान्त सहमंत्री मोहन लाल ने भारत के राजनैतिक बंटवारे के बारे में अपना उद्बोधन दिया। बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन गुप्ता ने कहा कि भारत की विस्तृत सीमाएं पूर्वी ईरान से लेकर दक्षिण चीन और श्री लंका से लेकर वर्मा तक थीं, जो विदेशी आक्रमण के कारण खंडित होती गई। भारत अखंड बनाने की शुरुआत कश्मीर से हो चुकी है।

अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विवेक केसरवानी ने किया संचालन प्रखंड मंत्री अखिलेश शुक्ल ने किया। इसके उपरांत सैकड़ो की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथो में तिरंगा व भगवा ध्वज लेकर घूरपुर तक तिरंगा यात्र निकाली जिसका स्वागत जारी में मनोज वर्मा के साथ स्थानीय नागरिको ने किया। गौहनिया में गिरजा शंकर साहू ने स्वागत किया। अंत में घूरपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल व सोम केसरवानी के प्रतिष्ठान पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का नेतृत्व विपिन गुप्ता ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें