Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsThree Youths Steal Mobile from Brick Kiln Worker Two Arrested in Ghurepur
मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा

मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा

संक्षेप:

Gangapar News - घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के हरिहरपुर के पास स्थित कुशवाबारी मजरे के पास से एक

Jan 21, 2026 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

इलाके के हरिहरपुर के पास स्थित कुशवाबारी मजरे के पास से एक ईंट भट्ठे से पैदल ही मंगलवार की शाम घर जा रहे भट्ठे के मुंशी के हाथ से बाइक सवार तीन युवक मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित मुंशी ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने घेरे बंदी की तो बाइक सवार एक मोड़ पर स्थित खंभे से बाइक लेकर भीड़ गए। जिससे एक बदमाश भाग निकला और दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और घूरपुर पुलिस को छीने हुए मोबाइल और पल्सर बाइक समेत सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों उचक्कों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घूरपुर थाना क्षेत्र के कुशवाबारी (उभारी) थाना घूरपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र स्व जोखू लाल पास के हरिहरपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुंशी के पद पर कार्यरत है । मंगलवार की शाम वह पैदल ही भट्ठे से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच एक काली पल्सर पर सवार तीन युवक पीछे से आए और फोन से बातचीत करते हुए जा रहे मुंशी दिनेश कुमार के हाथ से झपट्टा मार कर मोबाइल छीन कर भाग निकले । इतने में मुंशी दिनेश कुमार ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े तो बाइक सवार तेज गति से भागने लगे । लेकिन आगे रास्ते के मोड पर उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक बिजली के खंभे से भिड़ गई । जिससे तीनों बाइक समेत गिर गए। ग्रामीण जब तक पहुंचते तीन में से एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला । बाकी दो को ग्रामीणों ने पल्सर बाइक और छीने हुए मोबाइल के साथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया । जानकारी देते हुए थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहिल पुत्र मो जावेद निवासी नई बाजार करमा थाना घूरपुर और दूसरा रेहान पुत्र शहीद अहमद निवासी नकाश कोना थाना शाहगंज प्रयागराज के हैं। दोनों के पास से एक पल्सर बाइक और छीना गया मोबाइल बरामद किया गया है । दोनों के विरुद्ध संबंधित आरोप की धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है । साथ ही तीसरे भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।