ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारकिसान आंदोलन को बदनाम करने वालों पर हो देश द्रोह का केस

किसान आंदोलन को बदनाम करने वालों पर हो देश द्रोह का केस

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने घूरपुर में बैठक की। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को साझा किया। दिल्ली में किसानों के आंदोलन व...

किसान आंदोलन को बदनाम करने वालों पर हो देश द्रोह का केस
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 30 Jan 2021 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने घूरपुर में बैठक की। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को साझा किया। दिल्ली में किसानों के आंदोलन व ट्रैक्टर रैली में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज कर जेल भेजने की सरकार से मांग की।

नेताओं ने 30 जनवरी 1948 में गांधी की हत्या की निंदा करते हुए कई तरह के आरोप लगाया। कह कि इस समय कई संगठन सरकार से अपने एजेंडे को लागू करवाना चाहती है। इसी कड़ी में कृषि कानून व 2020 बिजली बिल कानून लाकर खेती व खाद्य प्रसंस्करण पर बड़ा हमला है, जिसका पूरे देश में किसानों व मजदूरों के द्वारा जबरजस्त बिरोध हो रहा है। कहा, सरकार से किसान आंदोलन को बदनाम करने वाले दीप सिद्धू व लक्खा सदाना को देश द्रोह के केस में गिफ्तार किया जाए। किसान आंदोलन पर दमन करने वाले विधायक नन्द किशोर गुर्जर व उसके गुंडों पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाय। 26 जनवरी 2021 को किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान किसान नेताओं व किसानों पर दर्ज सभी फर्जी केस वापस लिए जाएं। बैठक में हीरलाल प्रदेश महासचिव, राम कैलाश कुशवाहा जिला अध्यक्ष, राजकुमार पथिक जिला महासचिव, सुरेश निषाद जिला उपाध्यक्ष, फूलचंद निषाद कौशांबी महासचिव, विनोद निषाद, रामू निषाद, सरदार, आकृती सागर, सुषमा, किरन, बसंती, गुलाब कली, सहदेयी आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें