छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, जेवरात-नकदी समेट ले गए

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

पुलिस गश्त पर उठे सवाल, रातभर बेखौफ घूमते रहे चोर, परिवार को भनक तक नहीं लगी। बरौत। हंडिया थाना क्षेत्र हरीपुर सीधवार गांव में चोरों ने एक घर को निश

छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, जेवरात-नकदी समेट ले गए

हंडिया थाना क्षेत्र हरीपुर सीधवार गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये नकदी व कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित शशि प्रकाश पांडेय पुत्र स्वर्गीय गिरजा शंकर पांडेय ने हंडिया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने बड़े इत्मीनान से घर के अंदर रखे बाकस और अलमारी को खंगाल डाला तथा उसमें रखा हार, दो चैन, मांगी, नथिया, पेटी, छागल, झुमका, अंगूठी, हाथ फूल, मंगलसूत्र, हाथफूल, चूड़ी सहित अन्य आभूषण और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार कुल लगभग 25 से तीस लाख तक की चोरी हुई है। उन्होंने बताया करीब चार बजे नींद खुलने पर घर का दरवाजा खुला देखकर संदेह हुआ। जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बाकस खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। देखा तो नकदी और जेवरात गायब मिले। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई。

रात की गश्त पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रिकालीन गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार नहीं हो पाते। गांव में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं दे रही है।

पीड़ित ने हंडिया थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वही थाना प्रभारी हंडिया अनूप सरोज का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चोरी की घटना कब हुई?
चोरी की घटना बीती रात हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।