फिर एक विद्यालय से सामान चोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - फूलपुर। फूलपुर विकासखंड के संविलियन विद्यालय तिसौरा, संविलियन विद्यालय हेमापुर, प्राथमिक विद्यालय पूरे भुलई के

फूलपुर विकासखंड के संविलियन विद्यालय तिसौरा, संविलियन विद्यालय हेमापुर, प्राथमिक विद्यालय पूरे भुलई के बाद दो दिन पहले संविलियन विद्यालय बौड़ई पर उचक्कों ने धावा बोल दिया था। जहां से इनवर्टर,बैटरी, प्रिंटर एवं एमडीएम से संबंधित सामान उठा ले गये थे। अभी इन चोरियों का खुलासा नहीं हो पाया था कि बीती रात उचक्कों ने संविलियन विद्यालय गगौर पर धावा बोल दिया। चहारदीवारी फांद कर अंदर घुसे उचक्कों ने कमरों के तालों को तोड़ दिया। वहां से बैटरी, प्रिंटर, थाली, सिलेंडर उठा ले गये।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


