एक ही रात में तीन जगह चोरी, मंदिर से घंटे और दुकानों से सामान पार

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

लालगोपालगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ

एक ही रात में तीन जगह चोरी, मंदिर से घंटे और दुकानों से सामान पार

नवाबगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर, गोमती और रेस्टोरेंट में हुई चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार लालगोपालगंज चौकी क्षेत्र के अंधियारी ग्राम सभा अंतर्गत प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अंधियारी चौराहे पर बने काली मंदिर से चोर तीन पीतल के बड़े घंटे उठा ले गए। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की जद में आने के कारण मंदिर को अस्थायी रूप से दूसरी जगह स्थापित किया गया था।

निर्माणाधीन मंदिर के पास खुले स्थान पर रखे घंटों को चोर रात में उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।वहीं दूसरी घटना अंधियारी टोल प्लाजा के पास हुई। प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा अहिबरनपुर निवासी अजय कुमार यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पान पट्टी की दुकान चलाते हैं। चोरों ने दुकान की गोमती का ताला तोड़कर अंदर रखा गैस सिलेंडर, गुटखा, खाने-पीने का सामान और नगदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने शटर टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। तीसरी घटना सड़क किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। लालगोपालगंज निवासी राम लखन पटेल ने बताया कि रात करीब एक बजे रेस्टोरेंट बंद करने के बाद कर्मचारी बाहर सो गए थे। इसी दौरान चोर किचन में लगवाने के लिए रखा लोहे का दरवाजा उठा ले गए। एक ही रात में लगातार तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय दुकानदारों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को ग्रस्त बढ़ानी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।