अप्पे से टायर व बैटरी खोल ले गए चोर
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - सहसों। अज्ञात चोरों ने हनुमानगंज के बीकापुर से तीन पहिया वाहन अप्पे चोरी कर सहसों

अज्ञात चोरों ने हनुमानगंज के बीकापुर से तीन पहिया वाहन अप्पे चोरी कर सहसों के पास थरवई थाना क्षेत्र के बसमहुआ गांव के सामने छोड़ दिया। उसमें से स्टेपनी सहित चारों चक्का एवं बैटरी आदि सामान खोल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए मिले कागज के आधार पर अप्पे मालिक को फोन पर सूचना दी।जिसके बाद सरायइनायत थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी नीरज कुमार मौके पर पहुंच गए।उनके अनुसार गुरुवार की रात उन्होंने अपनी तीन पहिया वाहन अप्पे घर के बाहर खड़ी की थी।शुक्रवार की सुबह जब वह सोकर उठे तो दरवाजे पर अप्पे नही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


