जेवर और नकदी से भरा बक्सा उठा ले गए चोर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

कौंधियारा/करछना, हिसं। थाना क्षेत्र के बड़गोहना कलाँ मजरा तिहैता गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दि

जेवर और नकदी से भरा बक्सा उठा ले गए चोर

थाना क्षेत्र के बड़गोहना कलां मजरा तिहैता गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। गांव निवासी विजयशंकर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह जागने पर सामान बिखरा मिला तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार बक्से में महिलाओं के कीमती जेवरात, जिनमें लाकेट, करधन, पायल, घाघल समेत अन्य आभूषण रखे थे।

इसके अलावा करीब 50 हजार रुपये नकद भी मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कौंधियारा कुल्दीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।