
जसरा के दो घरों में हजारों की चोरी, लोग भयभीत
Gangapar News - जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के एक बाजार में चोरों का आतंक है। तीन
घूरपुर थाना क्षेत्र के एक बाजार में चोरों का आतंक है। तीन दिन से लगातार चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भुक्तभोगी ने घूरपुर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है। जसरा बाजार के श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के बगल आनंद मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार की रात में चोर दो मंजिला मकान पर चढ़कर कमरे का शीशा तोड़कर अंदर से बंद कमरे का दरवाजा खोलकर घुस गये। वहां रखी हुई आलमारी का ताला काटकर उसमें रखे एक सोने की अंगूठी, दो माथबेंदी, दो सोने की कील, एक चांदी का गुच्छा व 15 हजार रुपये नकद चोरों ने पार कर दिया।
मेडिकल स्टोर के संचालक रंजीत कुमार केसरवानी की पत्नी ने जब सुबह ऊपर सफाई करने के लिए गई तो कमरा में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। वहीं आलमारी का ताला भी टूटा हुआ देखकर जोर जोर से रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर पति रंजीत व उसके दो बच्चे भी पहुंच गए। रंजीत ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। वहीं चौकी इंचार्ज गौहनिया घनश्याम निषाद मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। इसी तरह चोर कृष्णपुरी कालोनी में एक फौजी का परिवार रह रहा था। शुक्रवार को फौजी पत्नी संग किसी कार्य से दिल्ली चले गए। रात में चोरों ने घर के पांच दरवाजा में लगे तालों को काटकर अंदर घुस गये। वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे का सामान उठा ले गए। दो दिन पूर्व अनुराग मालवीय अपने मां की अंतिम क्रिया में लगे रहे। उनके नये मकान का ताला काटकर चोर अंदर घुस गये। इस पास के लोगों के जाग जाने पर चोर भाग गए। जसरा बाजार में लगातार चोरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




