दो घरों का ताला तोड़कर चोरी, तहरीर
Gangapar News - कल्याणपुर। इलाके के ब्लॉक परिसर में दो अलग अलग घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत

इलाके के ब्लॉक परिसर में दो अलग अलग घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। मोहम्मद पुर सराय अली सभा में स्थित खंड विकास कार्यालय के बगल सरकारी आवास का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा ले गए। जिसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर संजीव कुमार व सीएचसी में तैनात एएनएम ऊषा यादव हैं। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं खंड विकास अधिकारी मऊआइमा उमेश सिंह ने डीएम पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बगल में शराब का ठेका होने के कारण आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



