ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारअपराधमुक्त प्रदेश की परिकल्पना हो रही साकार : कमलेश

अपराधमुक्त प्रदेश की परिकल्पना हो रही साकार : कमलेश

बेदौं स्थित प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट में भाजपा यमुनापार जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र...

अपराधमुक्त प्रदेश की परिकल्पना हो रही साकार : कमलेश
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 23 Jul 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

करछना। हिन्दुस्तान संवाद

मोदी योगी जैसे समर्पित नेता पर भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को गर्व है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद की दुकानें बंद होने से विरोधी बौखला उठे हैं। योगी के नेतृत्व में प्रदेश उत्थान की ओर प्रगतिशील है और अपराध मुक्त प्रदेश की परिकल्पना साकार हो रही है। यह बातें गुरुवार को बेदौं स्थित प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट में भाजपा यमुनापार जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने की। उन्होंने अतिथियों के स्वागत के साथ कई प्रस्ताव भी रखे जिसे समस्त पदाधिकारियों और कार्य समिति के सदस्यों ने तालियों की गड़गडाहट के बीच पास किया। मुख्य वक्ता ओंमकार केशरी ने कहा कि भाजपा त्य़ाग, तप और बलिदान की पार्टी है जो अनुशासन प्रिय है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के जन्मदिन की बात उठाई जिस पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम समापन के पूर्व कोरोना काल में मृतक पदाधिकारियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, नरेंद्र देव पांडेय, शिवदत्त पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष रंजन निषाद, आकांक्षा सोनकर, अश्वनी कुमार सिंह ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए 2022 फतह करने पर चर्चा की। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभ नारायण द्विवेदी, अजीत प्रताप सिंह, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, राजेश शुक्ला, जगदीश सिंह यादव, जय सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, विजय शंकर शुक्ला, विक्रमाजीत मौर्य, हरिदेव धुरिया, विनोद कुमार प्रजापति, प्रकाश शुक्ला, कृष्ण दास गुप्ता, आरती कोल, अनूप केसरवानी, आलोक कोल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें