ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारमंत्री ने किया ई पुस्तक का किया विमोचन

मंत्री ने किया ई पुस्तक का किया विमोचन

लॉकडाउन की अवधि में भाजपा गंगापार द्वारा सेवा ही संगठन है को मूल मंत्र मानकर व नर सेवा ही नारायण सेवा है के भाव से किए गए सेवा पर बनी ई पुस्तक का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री व...

मंत्री ने किया ई पुस्तक का किया विमोचन
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारTue, 08 Sep 2020 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन की अवधि में भाजपा गंगापार द्वारा सेवा ही संगठन है को मूल मंत्र मानकर व नर सेवा ही नारायण सेवा है के भाव से किए गए सेवा पर बनी ई पुस्तक का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री व प्रयागराज जिला के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने वर्चुअल सभा के माध्यम से किया।

उन्होंने गंगापार जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार कुमार जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार द्विवेदी, जिला पदाधिकारियों, सांसद, विधायक के साथ पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश में गंगापार के द्वारा किए गए एतिहासिक कार्यों को एक-एक कर गिनाते हुए कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ही संभव हो सका है। पुस्तक विमोचन में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे, सांसद केसरी देवी देवी, विधायक प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा किया गया। पंडित जीतलाल त्रिपाठी, प्रभाशंकर पांडेय, कन्हैया लाल पांडेय, अमरनाथ त्रिपाठी, अमरनाथ यादव, भूषण सिंह, निर्मला पासवान, मंडल के सभी अध्यक्ष व प्रभारी, आईटी सेल, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी मीडिया प्रभारी बृजेश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें