ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारदीवार गिरने से जख्मी युवक की मौत

दीवार गिरने से जख्मी युवक की मौत

बहरिया। बहरिया थाना क्षेत्र के महुली गांव में दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच...

दीवार गिरने से जख्मी युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारThu, 19 Jul 2018 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

बहरिया। बहरिया थाना क्षेत्र के महुली गांव में दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। महुलिया गांव निवासी कमल सिंह भारतीया का बड़ा बेटा अमर सिंह (17) मंगलवार को अपनी पुरानी ईंट की दीवार को गिरा रहा था। अचानक दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। इससे अमर सिंह उसी में दब गया। परिजनों को जानकारी हुई तो किसी तरह घायल को बाहर निकालकर अमर को गंभीरावस्था में बहरिया के दोनही स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार भोर उसकी मौत हो गयी। मौत से घर में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें