लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

शंकरगढ़। शनिवार को उप जिलाधिकारी बारा डॉ. गणेश कनौजिया की अध्यक्षता में शंकरगढ़ में थाना

लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण

शनिवार को उप जिलाधिकारी बारा डॉ. गणेश कनौजिया की अध्यक्षता में शंकरगढ़ में थाना दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल छह राजस्व संबंधी प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में पूर्व ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ गुलाब कली ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनके पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह कई बार तहसील दिवस एवं समाधान दिवस में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

सिंहपुर निवासी दल प्रताप सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि विपक्षियों द्वारा चकरोड की जमीन पर अवैध कब्जाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे, पावर प्लांट चौकी प्रभारी देवेंद्र देव, शिव कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक वैशाली आदि रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।