Gangapar News: फिर हाईवे पर गड्ढे में गिर दंपती समेत मासूम घायल

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: अंधियारी गांव के सामने एनएच पर जलभराव और गड्ढे से लगातार हो रहे हादसे, ग्रामीणों

फिर हाईवे पर गड्ढे में गिर दंपती समेत मासूम घायल
फिर हाईवे पर गड्ढे में गिर दंपती समेत मासूम घायल

Gangapar News: प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव के सामने बना गहरा गड्ढा और जलभराव लगातार राहगीरों की जान पर भारी पड़ रहा है। गुरुवार को एक बार फिर इसी गड्ढे की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और उनका छह वर्षीय पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार, आनापुर के जगापुर निवासी धीरज सरोज पुत्र छेदीलाल अपनी पत्नी अमिता देवी और छह वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से कुंडा स्थित फूलमती मंदिर में आयोजित दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अंधियारी गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव के बीच बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े。

हादसे की जानकारी

हादसे में अमिता देवी के हाथ, पैर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, वहीं सीने में भी चोट लगी। धीरज सरोज और उनका मासूम पुत्र भी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पिछले हादसे

गौरतलब है कि इसी स्थान पर बीते रविवार को प्रतापगढ़ के बरईपुर (कुंडा) निवासी अंशुल मिश्र अपनी पत्नी और मासूम बच्चों के साथ बाइक से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वहीं भदरी (कुंडा) निवासी शिबू पांडेय भी इसी गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में दर्जनों छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है।

स्थानीय निवासियों की नाराजगी

लगातार हो रहे हादसों से नाराज स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई के ठेकेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर गड्ढे की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह गड्ढा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए?
दुर्घटना में बाइक सवार दंपती और उनका छह वर्षीय पुत्र घायल हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGangapar News: फिर हाईवे पर गड्ढे में गिर दंपती समेत मासूम घायल