मौसम शुष्क होते ही तपिश बढ़ी, होली तक पारा होगा 34 डिग्री
Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम शुष्क होते ही तपिश अपना असर दिखाने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ

मौसम शुष्क होते ही तपिश अपना असर दिखाने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। वहीं बादलों की आवाजाही भी थम गई है। जिसके चलते सोमवार को अधिकतम पारा 33.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा रविवार की रात को 17 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार होली तक इलाके में अधिकतम पारा तीन डिग्री के पार हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। फरवरी के अंतिम दिनों में ही लोगों को दोहरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ दिन के समय सूरज के तीखे तेवर लोगों को पसीने छुड़ा रहे हैं, वहीं रात और सुबह के समय अब भी हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है।
दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 18 डिग्री के इस भारी अंतर के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोग अब गर्म कपड़ों को छोड़कर सूती और हल्के कपड़े पहनने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और मार्च की शुरुआत में तापमान 34 डिग्री के आंकड़े को छू सकता है। तापमान में आ रहे इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग ठंडे और गर्म वातावरण के बीच संतुलन बनाए रखें। वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहा सक्रिय हिमालय क्षेत्र में आगामी दो मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो में रहा है। इस दौरान फिर से बादलों की मौजूदगी बढ़ सकती है। हालांकि अगले तीन दिन मौसम साफ रहने एवं तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



