ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारकिशोरी को अगवा कर गैंगरेप, तीन पर एफआईआर दर्ज

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, तीन पर एफआईआर दर्ज

कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैदा के मजरा पंडित का पुरवा से बुधवार शाम एक किशोरी का तीन युवकों ने रास्ते में अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने उसे नैनी के खरकौनी में एक कमरे में बंधक बना कर...

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, तीन पर एफआईआर दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 01 Feb 2020 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैदा के मजरा पंडित का पुरवा से बुधवार शाम एक किशोरी का तीन युवकों ने रास्ते में अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने उसे नैनी के खरकौनी में एक कमरे में बंधक बना कर रखा। किशोरी के साथ तीनों ने बारी-बारी दुराचार किया। किशोरी दूसरे दिन किसी तरह भाग कर घर पहुंची। परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जारी के पंडित का पुरवा की एक किशोरी बुधवार शाम घर जा रही थी। रास्ते में एक वाहन सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। किशोरी को जबरन वाहन में खींच लिया। तीनो उसे नैनी थाना क्षेत्र के खरकौनी गांव में एक मकान में ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर रखा। रात में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर किशोरी के लापता होने पर परिजन परेशान हो गए। इधर-उधर खोजने लगे। गुरुवार को उसके पिता ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। बाद में किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर घर पहुंची। किशोरी ने घटना अपने माता-पिता से बताई। शुक्रवार शाम किशोरी के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने अमित तिवारी उर्फ बलई, पीयूष तिवारी उर्फ मोनू पुत्रगण त्रिभुवन नाथ तिवारी निवासी पंडित का पूरा, जारी और रिषभ मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी बिहरिया थाना शंकरगढ़ पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में एसओ कौंधियारा संतोष सिंह ने बताया कि तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। चौबीस घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें