किशोर पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
Gangapar News - तिलई बाजार। तेरहवीं से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे किशोर पर लोहे के

तेरहवीं से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे किशोर पर लोहे के पंच से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद तीन अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई बाजार निवासी योगेश कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उनका पुत्र 15 वर्षीय रिकी गांव के दीपक अनमोल के साथ ग्राम धना का पूरा निवासी विपिन मिश्रा के यहां तेरही का निमंत्रण करके घर वापस लौट रहा था। तभी बाजार के पास गांव के दबंगों ने रोक कर गालियां देते हुए मारे पीटे आरोप है कि हाथ में लोहे का पंच पहने एक ने सिर और जबड़े में जान से मारने के उद्देश्य से हमला बोल कर रिकी को लहूलुहान कर दिया।
जिससे वह बेहोश हो गया। योगेश कुमार तिवारी का कहना है कि सूचना पर उनके भाई बृजेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष गौ रक्षक पहुंच गए तो मौके पर नन्हें मौजूद थे। जब कहा गया कि इसका इलाज कराओ तो वह गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। योगेश कुमार तिवारी ने मऊआइमा थाने में अखिलेश उर्फ मुस्कान, नन्हें तथा तीन अज्ञातों के खिलाफ गंभीर बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया है तथा घायल रिकी का उपचार चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




