शौच करने गयी किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास
Gangapar News - मऊआइमा। बहन के घर आई किशोरी खेत में शौच करने गयी थी। एक युवक ने

बहन के घर आई किशोरी खेत में शौच करने गयी थी। एक युवक ने उसे दबोच लिया। दुराचार करने की कोशिश करते हुए कपड़े फाड़ डाला और अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी किसी तरह इज्जत बचा कर घर आई और घरवालों को आपबीती बताई। परिजनों के उलहना देने पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी युवक सहित सात को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पन्द्रह वर्षीय साली खेत में शौच करने गयी थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक किशोरी को पकड़ कर अश्लील हरकतें करते हुए जमीन पर पटक दिया और कपडे फाड कर दुराचार का प्रयास करने लगा।
किशोरी किसी तरह युवक से अपनी इज्जत बचा कर घर आई। परिजन आरोपी युवक के घर उलहना देने गए तो आरोप है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई और किशोरी को बाहर निकाल कर मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। किशोरी के जीजा ने मऊआइमा थाने में सौरभ कुमार के खिलाफ मारपीट दुराचार का असफल प्रयास, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। घर में घुसकर तोड़फोड़ मारपीट करने पर प्यारे लाल, श्रद्वा, मंजू देवी, बसंत लाल, भग्गा, अजमत अली और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



