
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुराचार में चार पर मुकदमा
संक्षेप: Gangapar News - फॉलोअप मऊआइमा। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को अकेले बुलाया। विद्यालय के कमरे में
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को अकेले बुलाया। विद्यालय के कमरे में दुराचार किया। दोस्तों से वीडियो बनवा लिया और कहीं शिकायत पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक, सहयोगी दो मित्रों तथा भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती की बसरही गांव के युवक से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हो गई। आरोप है कि 30 अक्तूबर की शाम युवक ने युवती को फोन कर गांव के स्कूल में बुलाया जहां पहले से मौजूद युवक और उसके दो दोस्तों ने पकड़ कर स्कूल के कमरे में दुष्कर्म किया।

आरोप है कि युवक उससे दुराचार करने लगा शोर मचाने पर युवक के दोस्त बाहर से कमरा बंद कर फरार हो गए। युवक अपने भाई को फोन कर बुलाया और दरवाजा खुलवाया। पीड़िता का आरोप है कि दुराचारी के भाई ने यह धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो तुम्हारा वीडियो बना है वायरल कर दूंगा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर मऊआइमा पुलिस ने दुराचार के आरोपी सूरज मौर्या पुत्र श्याम लाल निवासी बसरही थाना मऊआइमा तथा उसके भाई अनुपम मौर्या और दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




