Teen Found Hanged in Khai Village Shocks Community किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTeen Found Hanged in Khai Village Shocks Community

किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Gangapar News - फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोर,जांच में जुटी पुलिस-मां के निधन के बाद ननिहाल में रह रहा था मृतक- करछना।थाना क्षेत्र के खांई गांव में एक किशोर शव टी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 25 Dec 2024 06:33 PM
share Share
Follow Us on
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

थाना क्षेत्र के खांई गांव में एक किशोर का शव टीनसेड के नीचे फंदे पर लटका हुआ देखे जाने पर सनसनी फैल गई। मांडा के भारतगंज का रहने वाला 14 वर्षीय अमित कुमार पुत्र किशुन केसरवानी बीते पांच वर्षों से खांई गांव में मामा लल्ला केसरवानी के यहां रह रहा था। रोज की तरह मंगलवार रात को खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे घर के बगल खाली पड़े एक घर के टीनसेड के नीचे फंदे पर लटका हुआ शव देखा गया तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल में जुटी है। किशुन केसरवानी मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। उनके तीन बेटों में अमित केसरवानी तीसरे नंबर का था। पांच वर्ष पहले मां के आकस्मिक निधन के बाद से अमित अपने मामा के यहां रह रहा था। किस वजह से उसने फांसी लगाकर जान दी इसके बारे में ननिहाल के लोग कुछ नहीं बता पा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।