Gangapar News: पांच दिनों से समितियों के सर्वर डाउन, किसान परेशान
Gangapar News: मांडा। पिछले पांच दिनों से तकनीकी गड़बड़ी के चलते मांडा क्षेत्र के सभी समितियों के सर्वर डाउन होने से किसानों के फिंगर प्रिंट न लग पाने के कारण खा
Gangapar News: पिछले पांच दिनों से तकनीकी गड़बड़ी के चलते मांडा क्षेत्र के सभी समितियों के सर्वर डाउन होने से किसानों के फिंगर प्रिंट न लग पाने के कारण खाद का विक्रय नहीं हो पा रहा है। हालांकि समितियों में थोड़ी बहुत यूरिया के अलावा कोई भी खाद उपलब्ध नहीं है। पिछले पांच दिनों से तकनीकी गड़बड़ी के चलते मांडा क्षेत्र के मांडा खास, हाटा, मझिगवां, महुआरी कला, कोसड़ा कला, महेवा कला, बरहाकला और चकडीहा साधन सहकारी समितियों पर खाद का विक्रय ठप है। सर्वर डाउन होने के अलावा समितियों में थोड़ी बहुत यूरिया खाद के अलावा फिलहाल कोई भी खाद उपलब्ध नहीं है।
इस समय किसानों को सबसे अधिक जरुरत डीआई खाद की है, लेकिन डीआई खाद किसी भी समिति में उपलब्ध नहीं है। मांडा खास और कोसड़ाकला समिति में दो दिन में डीआई खाद आने की समिति संचालकों के अनुसार उम्मीद है। इस दौरान किसान भी दूर दराज से ही सर्वर सही होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे समितियों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।


