Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTechnical Failure at Ghurpura Railway Gate Causes Traffic Jam on Raksha Bandhan
घूरपुर रेलवे फाटक टूटने से लगा घंटों जाम

घूरपुर रेलवे फाटक टूटने से लगा घंटों जाम

संक्षेप:

Gangapar News - घूरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर प्रतापपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।

Aug 09, 2025 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

घूरपुर प्रतापपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिससे सड़क के दोनों ओर काफी दूर तक वाहनों की कतार लग गई। शनिवार को रक्षा बंधन का त्योहार होने के चलते यात्रियों की भारी भीड़ सड़कों पर पूरे दिन दिखाई दी। इसी बीच घूरपुर प्रतापपुर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक शाम के समय खराब हो गया। जिससे आवागमन कर रहे यात्रियों के वाहन खड़े हो गए। रेलवे फाटक खराब होने की सूचना पर रेलवे विभाग सक्रिय हुआ और फाटक की मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इस बीच गेटमैन द्वारा फाटक के दोनों ओर रस्सा लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समाचार लिखे जाने तक मरम्मत कार्य चल रहा था और सड़क की दोनों ओर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार थी।