Gangapar News: शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Gangapar News: फूलपुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने नगर पंचायत फूलपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति
Gangapar News: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने नगर पंचायत फूलपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति भाव को भरने का कार्य किया। प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र फूलपुर से शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली। रैली अंजही, दुनियागंज, लोचनगंज, कर्नलगंज आदि मोहल्लों तक ले जाई गई।मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक व शोक का दिन हैं क्योंकि आज के ही दिन अखंड भारत दो भागो में विभाजित हुआ था। हम सभी को सदैव यह स्मरण रखना होगा साथ ही अखंड भारत का स्वप्न भी देखना होगा। अध्यक्षता करते हुए बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा रैली हम सभी में राष्ट्रभक्ति के भाव को भरने का कार्य करता हैं साथ ही स्वतन्त्रता सेनानियों के त्याग बलिदान को स्मरण भी कराता है।
संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष मिथिलेश ने किया। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अतुल कनौजिया, मंत्री अलोक सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष मो.मुमताज़, शशिकांत मिश्रा, आशीष यादव, कुशल सिंह आदि रहे।


