Gangapar News: ज्ञान की रोशनी से राष्ट्र गढ़ने वाले डॉ. राधाकृष्णन को नमन

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: शिक्षक दिवस पर नवाबगंज-कौड़िहार क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में हुए विविध कार्यक्रम, शिक्षकों को उपहार देकर लिया आशीर्वाद (फोटो) नवाबगंज। देश के महान दा

ज्ञान की रोशनी से राष्ट्र गढ़ने वाले डॉ. राधाकृष्णन को नमन
ज्ञान की रोशनी से राष्ट्र गढ़ने वाले डॉ. राधाकृष्णन को नमन

Gangapar News: देश के महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को नवाबगंज-कौड़िहार, टिकरी, हथिगहां, मंसूराबाद, आनापुर, मलाक बलऊ आदि क्षेत्र में शिक्षक दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिक्षकों के शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं माना, बल्कि इसे व्यक्ति के चरित्र निर्माण, संस्कार और सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। उनके विचार आज भी शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषण और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रतिष्ठित विद्यालयों की भागीदारी

शिक्षक दिवस पर ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल मलाक बलऊ नवाबगंज, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल नवाबगंज, सत्यम विद्या मंदिर पीथीपुर, सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज कौड़िहार, प्रांजल पब्लिक स्कूल कसारी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल नवाबगंज, आरएस ग्लोबल स्कूल सम्हई मंसूराबाद, केएलजेएम पब्लिक स्कूल नवाबगंज, आरके ग्लोबल स्कूल नवाबगंज, जीडीसीपी इंटर कॉलेज बिछिया, आरडी कांवेंट इंटर कॉलेज नवाबगंज, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल शहजादपुर, लीलावती स्कूल सेरावां, रामयश पीजी कॉलेज मलाक बलऊ और दीपांजली ग्रुप ऑफ कॉलेज भगवतीपुर समेत क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए।

सामान्य प्रश्न

✦डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती कब मनाई गई?−
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: ज्ञान की रोशनी से राष्ट्र गढ़ने वाले डॉ. राधाकृष्णन को नमन