Gangapar News: बंद हुए प्राथमिक विद्यालय को फिर शुरू कराएंगे

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News: तिलईबाजार। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को घीनपुर ग्रामसभा के धना का पूरा में

बंद हुए प्राथमिक विद्यालय को फिर शुरू कराएंगे
बंद हुए प्राथमिक विद्यालय को फिर शुरू कराएंगे

Gangapar News: शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को घीनपुर ग्रामसभा के धना का पूरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मर्जर किए गए प्राथमिक विद्यालय के सामने जन चौपाल लगाई। चौपाल में ग्रामीणों को बताया गया कि मर्जर में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुनः शुरू कराया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों से विद्यालय को लेकर चर्चा की गई। चौपाल में सोरांव के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, प्रदेश सचिव मेराज आरिफ, फूलपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुषमा पासी, मऊआइमा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज शमी, जिला पंचायत सदस्य खिन्नीलाल पासी, सोरांव विधानसभा अध्यक्ष बच्चा यादव, दया शंकर पासी, शेखू रशीद, फतेहबहादुर, निशार अली, रमेश पासी आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: बंद हुए प्राथमिक विद्यालय को फिर शुरू कराएंगे