Gangapar News: शिक्षक सम्मान से नवाजे गए मांडा के राजेश

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: मांडा। मांडा के शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा को डायट प्रयागराज द्वारा शिक्षक सम्मान पत्र से

शिक्षक सम्मान से नवाजे गए मांडा के राजेश
शिक्षक सम्मान से नवाजे गए मांडा के राजेश

Gangapar News: मांडा के शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा को डायट प्रयागराज द्वारा शिक्षक सम्मान पत्र से गांधी जयंती पर नवाजा गया। उनको प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मांडा क्षेत्र के ​प्राथमिक विद्यालय मसौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। ​यह सम्मान गांधी जयंती पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज के उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार रॉय द्वारा प्रदान किया गया। ​राजेश कुमार मिश्रा को यह सम्मान निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और शैक्षणिक शोध एवं नवाचारों के सफल प्रयोग के लिए मिला है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: शिक्षक सम्मान से नवाजे गए मांडा के राजेश