शिविर में 133 लोगों की हुई टीबी की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष

शिविर में 133 लोगों की हुई टीबी की जांच

टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 133 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें संदिग्ध मरीजों की पहचान कर आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई।

जागरूकता कार्यक्रम

शिविर का आयोजन शनिवार व रविवार को शिवराजपुर व लखनपुर मे टीबी रोग की रोकथाम और समय पर उपचार को लेकर जागरूकता का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा उपस्थित लोगों की जांच करते हुए आवश्यक परामर्श दिया गया। इस दौरान चिन्हित मरीजों का एक्स-रे भी कराया गया, जिससे बीमारी की पुष्टि में सहायता मिल सके।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

टीबी के लक्षण और उपचार

टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और नियमित दवा लेने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर जांच और उपचार कराए।

लोगों से अपील

शिविर के अंत में स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि यदि किसी को लगातार खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं, ताकि बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीबी के लक्षण क्या हैं?
टीबी के लक्षणों में लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना शामिल हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।