
स्वामी समर्थदास से मिलने पहुंचे राघवाचार्य, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
Gangapar News - स्वामी राघवाचार्य ने बुधवार को पकरी सेवार के गंगातट पर स्वामी समर्थदास के आश्रम में श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिन्दुओं को जागरूक करने की आवश्यकता बताई। स्वामी पगलानंद आश्रम के बारे में भी जानकारी ली और धर्म के प्रति आस्था रखने पर जोर दिया।
मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में भागवत कथा से लोगों को ओतप्रोत करने वाले स्वामी राघवाचार्य बुधवार सुबह 11 बजे पकरी सेवार के गंगातट पर स्थित स्वामी समर्थदास के आश्रम पहुंचे। वहां पहले से मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर व गंगाजल से उनका पैर पखारकर स्वागत किया गया। स्वामी राघवाचार्य को अपने बीच पाकर उपस्थित श्रद्धालु धन्य हो गए। स्वामी राघवाचार्य ने स्वामी समर्थदास से कुछ दूर पर स्थित स्वामी पगलानंद आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर स्थित स्वामी पगलानंद आश्रम स्वामी समर्थदास आश्रम को देख वह बहुत खुश हुए। कहा कि उत्तर वाहिनी गंगा बहुत ही कम देखने को मिलती है।
स्वामी राघवाचार्य ने श्रद्धालुओं से कहा कि सनातन को बचाने के लिए सभी हिन्दुओं को जागने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति सभी को आस्थावान होने की आवश्यकता है। कहा कि धर्म से जीवन की रक्षा होती है, इसलिए अपने धर्म के प्रति सभी को आस्थावान होना चाहिए। इस अवसर पर दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल गोसोरा कला की प्रबंधक स्वतंत्र मिश्रा, लखनपुर गांव से पहुंचे राहुल तिवारी, मुकेश तिवारी, दर्शन तिवारी, जेई आकाश तिवारी, रमाकांत पांडेय, आश्रम संचालक मनीष चौबे, सत्यम चौबे, मनीष मिश्रा, कपिल पांडेय, स्वामी दिलिपानंद महराज, अनिल मिश्र, दिलिप प्रजापति, जय बहादुर मिश्र, धनंज्जय प्रजापति, शिशु पांडेय सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




