Gangapar News: महावीर मंदिर में चला सफाई अभियान
Gangapar News: रामनगर,हिन्दुस्तान संवाद। क्लीन टेम्पल ड्राइव (स्वच्छ मंदिर अभियान) के पांचवें चरण में भाजपा नेता योगेश

Gangapar News: क्लीन टेम्पल ड्राइव (स्वच्छ मंदिर अभियान) के पांचवें चरण में भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने रविवार सुबह उरुवा विकास खंड के औता ग्राम पंचायत स्थित महावीर बजरंगबली मंदिर परिसर में लोगों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। योगेश शुक्ल ने कहा कि मंदिर परिसर में दिखाई दिया कचरा हमारी उदासीनता और लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से महीने में एक दिन मंदिर परिसर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम केवल मंदिरों के दर्शनार्थी न रहें, बल्कि आसपास के मंदिरों के स्वैच्छिक सेवादार भी बनें। उन्होंने कहा कि यमुनापार के सभी सार्वजनिक मंदिरों को स्वच्छता सेवा के माध्यम से आदर्श मंदिर बनाने का लक्ष्य है।
इसके लिए मंदिर की आंतरिक-बाहरी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक नियंत्रण, पेयजल, जल निकासी, हरियाली और तालाब-कुंड की सफाई सहित दस मानकों पर काम किया जाएगा। अभियान में जय शंकर पांडेय, अमलेश पांडेय बाबा, ज्ञान प्रकाश दुबे, इंद्रमणि पटेल, रवि शुक्ल, देवनाथ मिश्र उर्फ बाबाजी, सपन मिश्र, सूरज शुक्ल सत्या, सोनू गौतम, पीसी पटेल, विनोद कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


