कौंधियारा में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, गई जान
Mar 10, 2026 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - कौंधियारा थाना क्षेत्र के ढोढ़री गांव में एक नवविवाहिता रंजना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को केवल आठ महीने हुए थे। पति ने उसे फांसी से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। कौंधियारा थाना क्षेत्र के ढोढ़री गांव में मंगलवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शादी को अभी आठ माह ही हुए थे कि युवती की अचानक मौत से गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ढोढ़री गांव निवासी बृजेश कुमार की पत्नी रंजना देवी की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंजना की शादी 3 जून 2025 को बृजेश कुमार से हुई थी। बृजेश सूरत में नौकरी करता है और 13 फरवरी 2026 को ही घर लौटा था। मंगलवार शाम रंजना ने कमरे में छत में लगे चुल्ले के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर पति ने ही उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद कई बार मायके पक्ष के लोग उसे बुलाने आए थे, लेकिन ससुर मंगला प्रसाद और पति ने उसे मायके भेजने से मना कर दिया था, जिससे वह काफी आहत बताई जा रही थी। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाने का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


