संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Gangapar News - मेजा के तेंदुआ कला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। मृतका ने फोन पर बताया था कि उसके पति और सास, ननद उसे मार रहे हैं। मामले की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मेजा। रविवार की रात तेंदुआ कला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही मायके पक्ष को हुई दिवंगत की मां सुमन गौड़ अपने परिजनों के साथ बेटी के घर पहुंच गई। बेटी को ससुरालवालों पर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सुमन ने बताया कि उसकी बेटी सानू गौड़ की शादी तेंदुआ कला गांव निवासी लक्ष्मण धुरिया के साथ हुई है। वह हलवाई का कार्य करता है। उसकी बेटी के तीन बेटे छह वर्षीय रिषभ, चार वर्षीय ऋषि व डेढ़ वर्ष का एक बेटा रौनक है। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग उसकी बेटी सोनू 27 ने फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि उसका पति लक्ष्मण व सास, ननद कई दिनों से लगातार झगड़ा कर मारपीट कर रहे हैं, यदि वह सभी उसे नहीं ले गए तो उसकी जांन जा सकती है।
सोमवार को सुबह बेटी की मौत के बारे में जानकारी हुई तो वह रोते हुए परिजनों के साथ पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। दिवंगत महिला के शव को पी एम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




