62 किसानों से 3328 क्विंटल धान की हुई खरीद
Gangapar News - मांडा। मांडा के सुरवांदलापुर गांव में स्थित धान क्रय केन्द्र में अब तक 62 किसानों
मांडा के सुरवांदलापुर गांव में स्थित धान क्रय केन्द्र में अब तक 62 किसानों से 3328 क्विंटल धान की खरीद हुई। अब धान क्रय केन्द्र पर किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है। मांडा के सुरवांदलापुर धान क्रय केन्द्र पर बुधवार तक 62 किसानों से 3328 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। क्रय केन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह ने जानकारी दी कि अब मांडा क्षेत्र में धान की फसल तैयार होने लगी है, जिससे क्रय केन्द्र पर धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ अब क्रय केन्द्र पर पहुंचने लगी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपने प्रपत्रों को धान तौल के लिए किसी साइबर कैफे से आनलाइन करने के बाद बिना किसी बिचौलिए किसान सीधे क्रय केन्द्र से संपर्क करें, ताकि उनको क्रमवार विक्रय के तिथि का टोकन दिया जा सके। तौल के 24 घंटे के अंदर उनके खाते के माध्यम से बेचे गये धान के दाम का भुगतान किया जाता है। विक्रय के लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। क्रय केन्द्र पर बोरे सहित अन्य सरकारी सुविधा उपलब्ध है। गोदाम में दस हजार क्विंटल तक धान के भंडारण की क्षमता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।