Gangapar News: रेल फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने का रास्ता साफ, किया सर्वे
Gangapar News: कठौली गांव के सामने रेलवे फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने का रास्ता साफ, रेल विभाग व एनएच -35 के अधिकारियों ने किया सर्वे मेजा। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह की पहल
Gangapar News: सांसद उज्जवल रमण सिंह की पहल पर सोमवार को सुबह एनएच व रेल विभाग की टीम कठौली गांव के सामने बनाए जाने वाले रेल फुट ओवर ब्रिज के लिए जमीन का सर्वे करने पहुंच गई। टीम के पहुंचने की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में कठौली व आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ बैठक कर कठौली गांव के सामने निर्मित होने वाले फुट ओवर ब्रिज के बारे में बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने के बाद रेलवे विभाग के अधिकारी आरएन सिंह व एनएच -35 के आशीष पटेल उस स्थल का निरीक्षण करने पहुंच गए, जिस स्थान पर अंडरपास अथवा ओवर ब्रिज बनाया जाना था।
दोनों विभागों के अधिकारियों ने जमीन देखने के बाद बताया कि चूंकि कुछ दिनों बाद एनएच 35 फोर लेने बनाया जाना है, ऐसी दशा में अंडरपास व ओवर ब्रिज बनाया जाना मुश्किल है, अब कठौली गांव के सामने केवल फुट ओवर ब्रिज बनाया जा सकता है।


