तेज धूप होने से कम हुए सर्दी, बुखार के मरीज

Feb 14, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - मांडा सीएचसी के ओपीडी में मौसम साफ होने के कारण सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अधीक्षक ने शुगर और बीपी के मरीजों से एहतियात बरतने और ऊनी कपड़े पहनने की अपील की है।

तेज धूप होने से कम हुए सर्दी, बुखार के मरीज

मांडा, संवाददाता। मौसम साफ और तेज धूप निकलने के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई, लेकिन फंगल इंफेक्शन के मरीजों की भरमार होने लगी है। दिन रात के मौसम में अंतर के चलते बीपी और शुगर के मरीज भी इस समय काफी एहतियात बरतें। एक पखवाड़े पहले तक दिन में बूंदाबांदी और बादल के कारण सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई थी, लेकिन पिछले तीन, चार दिनों से दिन में मौसम साफ होने के कारण सीएचसी के सभी ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है, लेकिन सर्दी, बुखार के मरीज कम हो गए हैं।

औसत दो से ढाई सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी का लाभ उठा रहे हैं। शनिवार को मांडा सीएचसी के चार ओपीडी में 244 मरीज देखे गये। अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार के कम इंफेक्शन से संबंधित अधिक मरीज सीएचसी में पहुंच रहे हैं। दिन और रात के मौसम में काफी अंतर होने व रात में भीषण ठंडी के चलते इंफेक्शन व एलर्जी से ज्यादा पीड़ित मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं। अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि शाम को घर से निकलने के पहले भरपूर ऊनी वस्त्र पहनें और कान ढंककर ही बाहर निकलें। दिन में धूप देखकर लोग बिना ऊनी कपड़े पहने घर से निकल देते हैं और जब घर लौटने में देर होती है , तो सर्दी के शिकार हो जाते हैं। यथा संभव कुनकुने पानी का सेवन करें। इंजेक्शन कक्ष के मुताबिक कुत्तों से घायल औसत लगभग पांच मरीज प्रतिदिन सीएचसी पहुंच रहे हैं। अधीक्षक ने शुगर और बीपी के मरीजों से खास एहतियात बरतने और नियमित दवा लेने की अपील की है, क्योंकि रात की ठंडी के चलते शुगर, बीपी के मरीज भी परेशान होकर सीएचसी पहुंच रहे हैं। मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए घर के आसपास गंदगी या गंदा पानी न जमने दें, मच्छरों से बचाव के लिए साफ सफाई बेहद जरूरी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।