तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
Gangapar News - पत्नी की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस, लहबरा में युवक ने फांसी लगा दी

यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहबरा गांव में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला प्रकाश में आया है। अंकुर पांडेय की पत्नी कोमल पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मोनू पांडेय पुत्र बटुकनाथ, दूधनाथ भारतीय पुत्र बीन बहादुर और ऋषि सिंह पुत्र साजिले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहरीर के अनुसार, मोनू पांडेय मुंबई से एक मोटरसाइकिल लाया था, जिसे कथित तौर पर दस हजार रुपये में गिरवी रख दिया गया। इस संबंध में अंकुर को जानकारी नहीं थी।
जब उसने पूछताछ की तो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और पंद्रह हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप है। परिजनों का कहना है कि लगातार प्रताड़ना, धमकी और आर्थिक नुकसान से अंकुर मानसिक रूप से आहत था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मोटरसाइकिल प्रकरण की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



