Gangapar News: शंकरगढ़ की समितियों में पर्याप्त यूरिया-डीएपी उपलब्ध
Gangapar News: शंकरगढ़। विकास खंड शंकरगढ़ की अधिकांश बी-पैक्स एवं सहकारी समितियों में किसानों के लिए यूरिया

Gangapar News: विकास खंड शंकरगढ़ की अधिकांश बी-पैक्स एवं सहकारी समितियों में किसानों के लिए यूरिया एवं डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बी-पैक्स शंकरगढ़ के सचिव प्रणय सिंह एवं बरगड़ी समिति के सचिव हजारी प्रसाद ने बताया कि उनकी समितियों में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा किसानों को मांग के अनुसार नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है।
समिति में वितरण की समस्या
बी-पैक्स नौढिया उपहार में पिछले लगभग दो माह से किसानों को यूरिया एवं डीएपी का वितरण नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि 14 मई को समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद से वितरण व्यवस्था प्रभावित है। समिति में खाद वितरण बायोमीट्रिक सत्यापन (अंगूठा) के माध्यम से किया जाता है। नए अधिकृत अधिकारी का बायोमीट्रिक अधिकार स्थानांतरित न होने से खाद वितरण शुरू नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फसल के लिए उचित कदम
इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव लल्लन प्रसाद ने बताया कि विकासखंड की सभी समितियों में यूरिया एवं डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी खाद की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि नौढिया उपहार समिति में बायोमेट्रिक अधिकार (अंगूठा) स्थानांतरण के लिए जिला कृषि अधिकारी प्रयागराज को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जिला कृषि अधिकारी के अनुमोदन के बाद फाइल अग्रिम प्रक्रिया के लिए भेजी जाएगी। प्रक्रिया प्रगति पर है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही नौढिया उपहार समिति में भी खाद वितरण शुरू करा दिया जाएगा。


