मौसम का रंग बदला, किसानों में चिंता

Feb 23, 2026 03:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को अचानक मौसम का रंग बदल गया है। मौसम में आए

मौसम का रंग बदला, किसानों में चिंता

मंगलवार को अचानक मौसम का रंग बदल गया है। मौसम में आए परिवर्तन से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मंगलवार को अचानक आसमान में बादल छा गए। बादलों के कारण किसान भी परेशान हो गए हैं। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों,अलसी और राई की फसल पक गई है। सरसों की कटाई जोरों पर चल चल रही है। अचानक बादल छाने से बरसात के ही साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बलवती हो जाती है। तैयार फसल में पानी और ओला से काफी नुकसान हो सकता है। यदि पानी ही गिरता है तो केवल कटाई मड़ाई ही रुक सकती है किन्तु ओलावृष्टि से पूरी फसल चौपट हो जाती है।

किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसान दिन भर आपस में मौसम पर ही चर्चा करते रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।