आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, जून में फिर बढ़ेगी तपिश
गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार शुक्रवार की आधी रात को दो बजे मौसम ने अचानक करवट ली।

गुरुवार शुक्रवार की आधी रात को दो बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ कई क्षेत्रों में बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा के प्रभाव से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। यमुनापार इलाके में मध्य रात्रि में तेज हवाओं के बाद अचानक बादल छा गए और मेघ गर्जना के साथ दो घंटे बारिश का क्रम बरकरार रहा। कहीं कहीं बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि, तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित रही लेकिन गौहनिया क्षेत्र सुबह ग्यारह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।इस
मौसमी बदलाव से फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है और शुक्रवार को मौसम सुहावना बना रहा। आज और आगे आने वाले दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश एवं ओले पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र ने बताया कि तापमान में 10 डिग्री तक कमी आ सकती है।60 से 70 किमी रफ्तार तक आंधी चल सकती है। कुछ स्थानों पर ओले एवं कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ वर्षा हो सकती है।मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 मई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि 2 जून के बाद फिर से गर्मी बढ़ सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


