हृदय गति रुकने से पूर्व प्रमुख का निधन, शोक

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

विकास खंड शंकरगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवध कुमार सिंह की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार गांव ओसा में किया गया।

हृदय गति रुकने से पूर्व प्रमुख का निधन, शोक

बारा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड शंकरगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवध कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह का सोमवार देर रात अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। उनके असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पूर्व प्रमुख अवध कुमार सिंह अपने पैतृक गांव ओसा थाना बारा में ही परिवार के साथ रहते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात अचानक उन्होंने बेचैनी महसूस होने की बात बताई। तुरंत प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया किंतु वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन घर वापस लौट आए। पूर्व प्रमुख की पहचान प्रखर वक्ता, सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्ति की थी।

इसके कारण उनके मौत पर क्षेत्र के लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनका बेटा ‌कुंवर सिंह लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और दोनों बेटियां अपने अपने ससुराल में हैं। उनका अंतिम संस्कार गांव ओसा में ही कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।