Gangapar News: छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी
Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल में अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न रामनगर,हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील क्षेत्र

Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के अंबिका पब्लिक स्कूल,पंडित का पूरा,मेजारोड में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपना तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व,अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आद्या प्रसाद पाण्डेय (सेवानिवृत्त डीजीपी) विद्यालय के निदेशक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जयति घोष ने नव-निर्वाचित हेड बॉय अभ्युदय प्रताप सिंह (कक्षा-12) एवं हेड गर्ल दिव्यांशी पाण्डेय (कक्षा-12) को शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों तथा अग्नि (लाल), पृथ्वी (हरा), वायु (पीला) और आकाश (नीला) हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं अनुशासन प्रभारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।
छात्रों की शपथ
नवनियुक्त छात्र-छात्राओं ने अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। समारोह में परिषद सदस्यों के अभिभावकों ने भी उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. आद्या प्रसाद पांडेय ने अपने संबोधन में नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनें तथा टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में गर्व,अनुशासन और एकता का वातावरण देखने को मिला。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


