अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की शिक्षा हुई महंगी

Apr 06, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की शिक्षा हुई महंगी सिरसा। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देना आसान नहीं है। ऐसे स्कूलों में प्रवेश शुल्क,

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की शिक्षा हुई महंगी

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देना आसान नहीं है। ऐसे स्कूलों में प्रवेश शुल्क, शिक्षण शुल्क से लेकर पुस्तक व ड्रेस के नाम पर लूट मची हुई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ऐसे स्कूलों पर लगाम नहीं लगा सके। कुछ शिक्षण संस्थान धन कमानें के लिए प्रति वर्ष पाठ्य पुस्तकों को बदल देते हैं। प्रतिवर्ष पुस्तकों के बदले जाने से अभिभावकों पर तगड़ा बोझ पड़ जाता है। इन शिक्षा संस्थानों की अपनी दुकानें फिक्स हैं, जहां बच्चों के लिए ड्रेस व पुस्तके मिलती हैं, खुले बाजारों की अन्य पाठ्य पुस्तके व ड्रेस ढूढे से नहीं मिल सकती। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के नाम अभिभावक परेशान है।

एक बच्चे का नामांकन व शिक्षण शुल्क सहित दस हजार रूपए नए सत्र में पड़ रहा है। लोग शिकायत तो करते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।