Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsStrict Measures for Masurian Mata Fair ID Cards Mandatory for Organizers
प्रशासन सख्त, अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन सख्त, अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

संक्षेप:

Gangapar News - महाशक्ति पीठ मसुरियन माता इमिलियन धाम मेला की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मेला 6 नवंबर से 20 नवंबर तक होगा। सभी आयोजकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। एसडीएम ने संबंधित विभागों को व्यवस्था के लिए निर्देश दिए हैं।

Nov 04, 2025 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

बारा, हिन्दुस्तान संवाद। महाशक्ति पीठ मसुरियन माता इमिलियन धाम मेला की व्यवस्था को लेकर तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। मेला को लेकर प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दिया है। मेला परिसर में अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मेला में व्यवस्था करने वाले सभी लोगों के पास परिचय पत्र का होना अनिवार्य कर दिया गया है। बारा क्षेत्र के इमिलिया गांव में मसुरियन माता और दक्खिनी माता का सुप्रसिद्ध प्राचीन मंदिर है। हजारों साल से यहां प्रति वर्ष अगहन और आषाढ़ मास में लगभग एक माह का मेला लगता है। मुख्य मेला इस वर्ष छह नवंबर से बीस नवंबर तक आयोजित होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम द्वारा संबंधित विभागों जल निगम, विद्युत, पुलिस, स्वास्थ्य, विकास, नगर पंचायत शंकरगढ़, अग्निशमन सहित मेला आयोजक को व्यवस्था के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। मेला परिसर लगभग बीस बीघा बताया गया है। यह भूमि शंकरगढ़ राजपरिवार के सदस्यों के नाम भू अभिलेख में दर्ज है। मेला परिसर की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी राजपरिवार की है। राजा कोठी शंकरगढ़ के प्रबंधक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मेला परिसर में कब्जा करने और अव्यवस्था फैलाने की शिकायत एसडीएम बारा से की गई थी। एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर इसकी जांच करा लिया है और इस तरह के लोगों को चिन्हित कर लिया है। एसडीएम बारा ने बताया कि राजस्व विभाग की जांच आख्या आ चुकी है। मेला परिसर में कब्जा करने एवं मनमानी अवैध वसूली करने वाले लोगों पर प्राथिमिकी दर्ज कराई जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं के पास परिचय पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए मेला व्यवस्थापक को भी निर्देश दिए गए हैं।